सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोहार्गल धाम रामानुज सूर्य मठ मंदिर सूर्यकुंड मे जिला कलेक्टर झुंझुनू डॉ.अरुण गर्ग ने सपत्नीक धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।लोहार्गल सूर्य मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज ने शाल व दुशाला उढाकर भगवान सूर्यनारायण का प्रतिबिंब भेंटकर आशीर्वाद दिया। झुंझुनूं कलेक्टर अरुण गर्ग ने भगवान सूर्य नारायण से मनोकामना मांगकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस समय निरंजन शर्मा, मुकेश शर्मा, सांवर सेन, महेश शर्मा, नंदलाल शर्मा, लोहार्गल ग्राम सेवक सीताराम आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
3/related/default