विश्व हिन्दू महासंघ भारत में दो नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: विश्व हिन्दू महासंघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धीरज सिंह चौहान की अनुशंसा पर जयपुर (राजस्थान) निवासी पार्थ बंधु को प्रदेश अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) राजस्थान तथा टोंक (राजस्थान) निवासी रितिका सिंह को प्रदेश अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ) के पद पर मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए अपने-अपने प्रकोष्ठ को सशक्त बनाएंगे तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि पार्थ बंधु एवं रितिका सिंह अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हिन्दुत्व के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!