जयपुर: बाल निवास उद्यान, सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन, जयपुर में नवजीवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोडाला, जयपुर के विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव के मौके पर सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संसाधक व मुख्य वक्ता प्रादेशिक परिवहन कार्यालय सेकंड जयपुर में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोड़ सेफ्टी एक्सपर्ट इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियम, हेलमेट/सीट बेल्ट का महत्व, वाहन गति नियंत्रण, लेन-अनुशासन, मोबाइल का उपयोग न करना, नशे में वाहन न चलाना, वाहन फिटनेस, वाहन मेनटेनेंस, वाहन पंजीयन, BH सीरीज रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, गुड Samaritan, रोड सिग्नल, मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेग्यूलेशन 2017 एवं यातायात नियमों जैसी विषय वस्तु पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान दिया गया। स्कूल के निदेशक सीताराम सूद एवं प्रिंसिपल जतिन सूद ने सीनियर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को माला पहनाकर एवं शॉल, साफा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चिंताजनक आंकड़ों तथा उनसे होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि के बारे में जानकारी दी। अंत में दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने और जागरूकता को आगे फैलाने का संकल्प लिया। अंत में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। ध्यातव्य है कि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह पिछले कई वर्षों से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसमें वह सैंकड़ों कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों को जागरूक कर चुके हैं।
सड़क सुरक्षा जागरूकता सड़क सुरक्षा पर सीनियर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने दिया व्याख्यान
By -
March 29, 2026
0
Tags: