बहरोड़ (विपिन शर्मा): मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बहरोड़ द्वारा राजस्थान में प्रथम बार आयोजित व्हील चेयर रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। जिसमे तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड के पैरा एथलीट ने भाग लिया, जिसमें कुल पाँच मैच खेले गए। फाइनल मुक़ाबला राजस्थान और मध्यप्रदेश की व्हीलचेयर रग्बी टीम के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को राजस्थान की टीम ने 14-10 से जीत लिया। मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि संस्था गत 11 वर्षों से दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है एवं दिव्यांगजन की खेलो समावेशिता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के उद्देश्य से मंथन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्पाइनल इंजरी के बाद या जन्मजात दिव्यांगता के बाद जिस जोश और जुनून एवं खेल
भावना के साथ बॉल और व्हीलचेयर के व्हील्स को बैलेंस करते हुए खिलाड़ियों को खेलते देख पाना और सैकड़ों दर्शकों द्वारा उनका उत्साहवर्धन करना इस कार्यक्रम की सफलता को सिद्ध करता है। बौद्धिक और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं रिहैबिलिटेशन और वोकेशनल ट्रेनिंग के साथ साथ उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की और नया अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित यादव अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन अलवर ने मंथन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए एवं सभी खिलाड़ियों के हौसले और जज़्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांगता को हराते हुए किस तरीके से उन्होंने व्हीलचेयर से सफलता के उड़ान के सफ़र को तय किया एवं ना केवल अपने राज्य में बल्कि पूरे देश और विदेश में पहचान बनायी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीधर सेठ, बहरोड़ थानाधिकारी अंकित सामरिया, डांस दीवाने फेम मोनिका भारती, स्पॉन्सर्स शिवालिक ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन वरुण कुमार यादव, प्यारेलाल सैनी, देव शर्मा, मनोज गुप्ता, आशीष सिंह, अशोक अग्रवाल, आरएस वर्मा, मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी, वसंती यादव, कमल नयन शर्मा, प्रकाश शर्मा, अमित कुमार यादव, नेहा जैन, चेतना यादव, रोहित जैन, नवीन शर्मा, सांत्वना जेना, दीपक जैन, सटीका जैन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सुदेश यादव एवं प्रमोद अग्रवाल द्वारा किया गया। विजेता एवं उपविजेता एवं रनर अप टीम को चेक, मेडल एव ट्रॉफी प्रदान को गई। विजेता रही राजस्थान टीम को 11000/- का नगद पुरुस्कार दिया गया, जिसके कप्तान हरीश कुमार रहे तो वहीं उप विजेता रही मध्यप्रदेश की टीम को 5000/- का नगद पुरुस्कार दिया गया, जिसके कप्तान राजेश शर्मा रहे एवं उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व नवीन ने किया। मेन ऑफ़ द सीरीज टीम का अवार्ड सीताराम को दिया गया।