गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज दो जने चढ़ गए टंकी पर

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में जिले के जसरासर थानान्तर्गत काकड़ा गांव के दलित दो व्यक्ति शहर के स्वर्ण जयंती स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। इन्होनें कार्रवाई नहीं होने तक नीचे नहीं उतरने की चेतावनी देते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस की ओर से काफी समझाइश भी की गई किन्तु दोनों ने पुलिस को अपनी मांगों से अवगत करवाते हुए मांग पूरी नहीं होने तक नीचे नहीं उतरने की बात कही। बताया जा रहा है कि काकड़ा गांव में दलित युवकों के साथ मारपीट और अपशब्द कहने का मामला सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीडित पक्ष में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

*विरोध में टंकी पर चढ़े* 

आक्रोश के चलते दो जने शहर के स्वर्ण जयंती नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़े दोनों व्यक्ति ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगे। इस घटना को लेकर जसरासर थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इन दोनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!