डॉ.नीलम जांगिड़ का स्वागत व सम्मान समारोह किया गया आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गांव रूपपुरा की बेटी नीलम जांगिड़ सुपुत्री नरेश कुमार जांगिड़ ने एमबीबीएस पास कर डॉक्टर बन जांगिड़ समाज का नाम रोशन किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज चुरु में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉ.नीलम जांगिड़ को एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई। ग्राम रूपपुरा पहुंचने पर परिवारजनों व ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए। डॉ.नीलम के पिता नरेश कुमार जांगिड़ ने साफा पहनाकर व माता सावित्री देवी ने आरती उतार कर स्वागत किया। परिवारजनो ने दुशाला औढ़ाकर, पुष्प वर्षा कर घोड़ी पर बैठाया व डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए घर तक लाया गया। मिस्त्री की बेटी नीलम डॉक्टर बनकर जांगिड़ समाज के लिए एक मिसाल पेश करने के साथ-साथ समाज के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रा.उच्च प्राथमिक विद्यालय, श्योराणों का बास व रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय कुलौठ खुर्द से पूरी की। उनकी माताजी अशिक्षित हैं और उनके पिताजी दसवीं पास करके खेती-बाड़ी व मिस्त्री का काम करते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!