जोधपुर (रंजन दईया): वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त सार्जेंट श्री ताराचंद जी गहलोत (पुत्र स्वर्गीय श्री रामरख गहलोत) का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय गहलोत जी को उनके अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय वायु सेना की ओर से पूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। रामबाग स्वर्गाश्रम में आयोजित अंतिम संस्कार के समय वायु सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। गहलोत जी का जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा और उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
सेवानिवृत्त वायुसेना सार्जेंट ताराचंद गहलोत का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
By -
March 29, 2026
0
Tags: