चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में वार्ड संख्या 10 में हनुमान मंदिर और सूबेदार चंद्रभान के घर के पास पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के विधायक कोटे से स्वीकृत सूखे के स्थान पर नये ट्यूबवैल का निर्माण कर शुभारंभ किया गया। वार्डवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलने पर सभी वार्डवासियों ने विधायक काला का आभार जताया हैं। वार्ड मे लम्बे समय से पानी की भारी समस्या थी। लोग व्यक्तिगत रूप से लम्बे समय से टैंकरों से पानी भरवा रहे थे। गर्मी के मौसम मे अभी पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वार्डवासी रामकरण झाझड़िया, गुरुदयाल नायक, रामस्वरूप झाझड़िया, रिशाल सिंह, चंद्रभान, महेंद्र भैड़ा, नरेंद्र लमोरिया, गुलझारी लाल, मंदरुप, धर्मपाल, विद्याधर मैनेजर, ओमप्रकाश मान, रामनिवास सहित सभी वार्ड वासियों ने विधायक काला का आभार व्यक्त किया।
3/related/default