डॉ.मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर किया पिलानी में सीआईडी आईबी के नये कार्यालय का उद्धघाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जनहित के पर्याय बन चुके लोकसभा क्षेत्र झुन्झुनू के भाजपा के युवा नेता डॉ.मधुसूदन मालानी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिरला सार्वजनिक अस्पताल ने सीआईडी आईबी के लिए अपने परिसर में निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध करवाया है। इस नए कार्यालय का उद्धघाटन डॉ.मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर किया। अब तक सीआईडी आईबी की शाखा केवल झुंझुनूं जिला मुख्यालय से ही संचालित होती थी, जिसके कारण पिलानी विधानसभा व आसपास के क्षेत्रों से जुड़े मामलों में अधिकारियों को झुंझुनूं जाना पड़ता था। नए कार्यालय की स्थापना के बाद अब पिलानी क्षेत्र में भी सीआईडी आईबी की गतिविधियां सीधे संचालित की जा सकेंगी। उद्घाटन के दौरान डॉ.मधुसूदन मालानी ने कहा कि बिरला सार्वजनिक अस्पताल की यह पहल जनहित में एक सराहनीय कदम है। इससे पिलानी सहित आसपास के गांवों और कस्बों को सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सीधा लाभ मिलेगा और सूचना तंत्र भी अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सीआईडी आईबी का कार्यालय खुलने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, खुफिया सूचनाएं जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी। इस अवसर डॉ.आदित्य गढ़वाल, सीआईडी ऑफिसर श्रीमती मनेश गिल, रामसिंह जाखड़, दिनेश कुमारी, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश धनखड़, जगदीश प्रसाद, अनीता बाई, कर्मवीर, संदीप पचार, पूजा जाखड़, पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान, बिरला सार्वजनिक अस्पताल के पदाधिकारी व पिलानी के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!