सिंचित क्षेत्र विकास (इंगानप) के कृषि अधिकारियों की खण्डीय समीक्षा बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: सिंचित क्षेत्र विकास, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (इंगानप) क्षेत्र के कृषि अधिकारियों की खण्डीय समीक्षा बैठक मंगलवार को सिंक्षेवि सभागार, कोठी नं. 8 में अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त निदेशक जोशी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की अब तक की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। कुछ योजनाओं में प्रगति कम पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जोशी ने कहा कि फार्म पॉण्ड, पाइपलाइन, डिग्गी, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना तथा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग जैसी योजनाओं में आवंटित बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डिग्गी निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन 15 मार्च तक पूर्ण कर वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि उपलब्ध बजट का समय पर उपयोग हो सके।
उन्होंने ग्राम स्तरीय आयोजनों को ध्यान में रखते हुए मार्च अंत तक अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण कराने तथा फसल कटाई प्रयोग पूरी गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा कृषि विभाग के प्रायोजित कार्यक्रम ‘कृषि ज्ञान धारा’ देखने के लिए प्रेरित करने को कहा।
जोशी ने कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि बीज, उर्वरक और कीटनाशी के आवंटित लक्ष्यों की निरीक्षकवार शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समयबद्ध तरीके से कृषि विभागीय गतिविधियों का लाभ मिल सके। बैठक में सिंचित क्षेत्र विकास, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के उपनिदेशक दीपक कपिला, उपनिदेशक कृषि मुख्यालय जयदीप दोगने, जिला विस्तार अधिकारी बज्जू राम किशोर मेहरा, कृषि अधिकारी सतीश गेदर सहित विभिन्न कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!