निवाई (लालचंद माली): शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करके गांधी पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में एलपीजी गैस को लेकर आमजन परेशान है, घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। देश सहित प्रदेश में कई बड़े रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जिससे आमजन काफी परेशान है। गैस के गोदाम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है, जिससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने गैस बुकिंग समय व कीमत भी बढ़ा दी है। सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए कोई भी उचित कार्य नहीं किया जा रहा है। प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकर चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से अहिंसा सर्किल होते हुए बस स्टैंड से अहिंसा सर्किल तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व प्रधान चंद्रकला गुर्जर, राजेश चौधरी, पारस पहाड़ी, संजय कांवट, महावीर पराना, सीताराम शर्मा अलियाबाद, सियाराम भैंगा, विक्रम सिंह गुर्जर, राजेश भट्ट, पवन सांवलिया, रामफूल गुर्जर, प्रवीण माणू, बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा, सीताराम कटारा, हंसराज गुर्जर, राजाराम बेनीवाल, जीवतराम यादव, संजय भाणजा व रामेश्वर तिवाडी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
By -
March 15, 2026
0
Tags: