सुल्ताना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी और प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कथित काला बाजारी के विरोध में रविवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के सुल्ताना में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और कई स्थानों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडरों की काला बाजारी पर तुरंत रोक लगाई जाए और आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों व काला बाजारी के विरोध में सुल्ताना में प्रदर्शन
By -
March 15, 2026
0
Tags: