सूरजगढ़ में जाट भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, दानदाताओं ने 25 लाख देने की घोषणा

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ में बुहाना रोड पर जाट समाज के जाट भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। यह भूमि प्रमोद खेदड़ व विनोद खेदड़ की माताजी सुमित्रा देवी खेदड़ द्वारा समाज को दान में दी गई है। समारोह की अध्यक्षता दानदाता सुमित्रा देवी खेदड़ ने की। कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में दाना शिवम् अस्पताल विद्याधर नगर जयपुर के निदेशक डॉ.सुनील कुमार गर्सा, विधायक श्रवण कुमार, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पुनिया और प्रधान बलवान सिंह चबरवाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्राचार्य एसआर प्रेमी, अधिवक्ता संदीप मान, जाट समाज पिलानी के अध्यक्ष वीरेंद्र पुनिया, युवा जाट समाज चिड़ावा के अध्यक्ष अजीत गर्सा, जाट समाज चिड़ावा के महेंद्र सिंह नेहरा, रितिका थालोर, प्रमोद खेदड़, सोमवीर लाम्बा, जयसिंह मांठ और सुरेश भुकर शामिल रहे। जाट समाज सूरजगढ़ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान दानदाताओं द्वारा जाट भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह भालोठिया ने किया। इस अवसर पर सुरेश खेदड़, वेदप्रकाश नेहरा, धर्मपाल पीपली, राजकुमार गोदारा, कामरेड हुकम सिंह, बिजेंद्र शास्त्री, रंगलाल मिस्त्री, पप्पू चौधरी, रोहिताश महला, यश डेला, विजेश पुनिया, जगत नेहरा, सरवन भाम्बू, सरवन भालोठिया, रोहित मान, रामकुमार बिजारणियां, अशोक कटेवा, दिनेश सहारण, सुनील बिजारणियां, राजकरण भड़िया, बलबीर राव, डॉ.हवासिंह, कृष्णा खरड़िया, प्रकाश काजला, सुमन नेहरा, शर्मिला डैला, सुनिता नेहरा, सुनील नेहरा, सुमित झाझड़िया, विकास बलोदा, संदीप चौधरी, अंकित काजला, संदीप जाखड़ और सुभाष धायल सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत कर मिठाई भी वितरित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!