अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पलई में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की काउंसलर डॉ.सुनीता शर्मा ने बताया कि महिलाओं के सम्मान व अधिकारों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में अमेरिका में हुई थी। 1910 में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया। केंद्र से एडवोकेट नीतू सिंह विजय ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, लेगिंग उत्पीडऩ एवं यौन शोषण सहित कई कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, गरिमा हेल्प लाइन नंबर, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन व साइबर क्राइम, केंद्र द्वारा महिला सुरक्षा कानून सहित महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीमा शर्मा, शांति मीणा, सीमा पारिक, सुरभि सैन, राजंती मीणा व आशा सहयोगिनी सुशीला सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!