रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सुश्री रीटा चौधरी विधायक मंडावा एवं जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के नेतृत्व नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन किया। सरकार का ध्यान जनहित की विभिन्न समस्याओं की और आकर्षित करके शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम में श्रवण कुमार वरिष्ठ विधायक सूरजगढ़, पितराम सिंह काला विधायक पिलानी, भगवानाराम सैनी विधायक उदयपुरवाटी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, सुरेंद्र बेनीवाल प्रदेश सचिव पीसीसी, राजकुमार राठी प्रदेश महासचिव राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, विजय मील जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, राहुल जाखड़ जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, संजय सैनी चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विनोद काजला पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सुनील पंडित नगर अध्यक्ष कांग्रेस पिलानी, रोहतास रणवा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विद्या विहार नगर पालिका, नरेंद्र लमोरिया जिला परिषद सदस्य, संत कुमार भांभू, अनिल कटेवा सरपंच बख़्तावरपुरा, अनिल जांगिड़ पिलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अरविंद बाडेटिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति तथा समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जनसमस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!