बीकानेर: बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा विकसित जोड़बीड़ आवासीय योजना में 2008 से आवंटित प्लॉटों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रभावित आवंटियों ने बुधवार को बीडीए में धरना दिया। धरनार्थियों का आरोप है कि योजना के विभिन्न चरणों (2008, 2011, 2017 और 2025) में कुल 5438 आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए, लेकिन 17 वर्ष बीतने के बाद भी कॉलोनी में पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आवंटी अपनी बचत से प्लॉट खरीद चुके है, लेकिन सुविधाओं के बिना घर बनाना असंभव है। प्रदर्शनकारियों में रोष है कि प्लॉट लेकर मांगों वे भीख मांग रहे है। हालात यह है कि कॉलोनी वीरान पड़ी है और एक भी मकान नहीं बना। यहां पशु कारकस डिस्पोजल साइट नजदीक होने से दुर्गंध और स्वास्थ्य जोखिम बने हुए हैं।आवंटियों ने बताया कि उन्होंने बीडीए आयुक्त, जिला कलेक्टर, लोक शिकायत पोर्टल और सीपीग्राम्स पर कई शिकायतें दर्ज कराई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर भी जवाब नहीं मिला। मंजर यह है कि अधिकारी मिलने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब भूख हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। आवंटी जगदीश पूनिया की अगुवाई में किये गये प्रदर्शन में जोड़बीड़ को तुरंत रेरा में पंजीकृत करने, विकास कार्यों को करवाने, मृत पशु डंपिग को तुरंत हटाने सहित सभी दस्तावेज, लेआउट, वितिय विवरण व लंबित कार्य रिपोर्ट रेरा को प्रस्तुत करने के आदेश दिए जावें।
3/related/default