निवाई (लालचंद सैनी): ढाणी जुगलपुरा के ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से झिलाय रोड पर स्थित शिवजी के मंदिर के समीप स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। ग्रामीण गिर्राज मीणा, रामलाल मीणा, विक्रम सिंह गुर्जर, भागचन्द मीणा, चिरंजीलाल शर्मा, रामसहाय मीणा, बाबूसिंह शेखावत व शैतान सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी जुगलपुरा झिलाय रोड पर स्थित शिवजी के मंदिर के समीप स्पीड ब्रेकर को कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा हटवा दिया था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वापस स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
झिलाय रोड पर स्थित शिवजी के मंदिर के समीप स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की
By -
March 07, 2026
0
Tags: