जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ऐसीटी अकादमी के सहयोग से “डाटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स एंड टेक्नीक्स” विषय पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीटीपी) का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 9 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस एसटीटीपी में देशभर के विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और वे सक्रिय रूप से सत्रों में भाग ले रहे हैं। एसटीटीपी के प्रथम दिन (9 मार्च 2026) डॉ.रंजना संतोष काले, प्रोग्राम हेड एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, एमआईटी आर्ट डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, पुणे ने “Data Visualization and Analytics with Tableau” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डाटा विज़ुअलाइज़ेशन के महत्व को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार tableau की सहायता से इंटरएक्टिव डैशबोर्ड और चार्ट बनाकर डाटा का प्रभावी विश्लेषण किया जा सकता है।
इस सत्र से प्रतिभागियों को उद्योग और शोध के क्षेत्र में डाटा विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स के व्यावहारिक उपयोग तथा डाटा में मौजूद रुझानों और पैटर्न की पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, जो प्रभावी निर्णय लेने में सहायक होती है। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आधुनिक डाटा विज़ुअलाइज़ेशन तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने बताया कि यह पाँच दिवसीय एसटीटीपी प्रतिभागियों को विभिन्न विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स और एनालिटिकल तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम डॉ.सरोज अग्रवाल के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है, जबकि डॉ.हरि मोहन सिंह और डॉ.प्रियंका यादव कार्यक्रम के समन्वयक हैं। उद्घाटन सत्र में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आज के डेटा-आधारित युग में डाटा विज़ुअलाइज़ेशन के महत्व पर प्रकाश डाला।