चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिक्षा समिति ने कस्बे के पुरानी बस्ती स्थित अम्बेडकर बुक बैंक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जलदाय विभाग की सहायक अभियंता सविता चौधरी थी। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुमन थाकन थी जबकि अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्त्ता सीता देवी ने की। चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर नारी शक्ति के मुक्ति दाता थे। बाबा साहेब ने नारी को पढ़ने का अधिकार दिया। आज महिला देश की राष्ट्रपति है, मैं सहायक अभियंता हूँ, यह बाबा साहेब की देन है। इस अवसर पर श्रीमती सुमनलता सहित महिलाओं को सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया, वही प्रतिभावान छात्राओं को 1100/- रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवप्रसाद महरिया, ओमप्रकाश आर्य ने महिलाओ के प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति दी। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल महरानिया, पूर्व पार्षद बाबूलाल सोलंकी, ओमप्रकाश सैनी, कंचन स्वामी, दीपिका पनिहार, समिति संरक्षक रोहिताश महरानिया, फतेह दास सहित ने सम्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सीता देवी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नथूराम भगत, सजन महरिया, विमला देवी, कौशल्या देवी, मुकेश देवी, रणधीर सिंह, बुधराम महरानिया, विशिका पनिहार, हर्षवर्धन, समिति संरक्षक संतरा देवी, श्रवण कुमार धानिया, डॉ.सुदर्शन महरेनिया, डॉ.नंदनी महरानिया सहित उपस्थित थे।
महिलाओ के मुक्ति दाता थे अम्बेडकर: सविता चौधरी, सामाजिक संस्था अम्बेडकर
By -
March 08, 2026
0
Tags: