राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक मंगलवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं एमजेएमएस (मुख्यमंत्री जनसुनवाई मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल पर लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करते हुए प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी बैठक में वर्चुअल उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!