तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर शिक्षाविद विरेन्द्र सिंह सिहाग एवं सुनिता सिहाग ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारी द्वारा सॉल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
महासंघ के जिला सलाहकार राजेन्द्र बांगड़वा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, प्रभारी अत्तर सिंह काजला, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, प्रवक्ता कर्मवीर चौधरी, ब्लॉक संरक्षक सुनिल नेहरा एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेन्द्र पूनियां ने शॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने शिक्षा प्रेमी विरेन्द्र सिंह सिहाग एवं शिक्षाविद् सुनिता सिहाग द्वारा शानदार घोषणा करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन, मन, धन से सहयोग मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!