झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू की जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरि का 39वां जन्मदिन जिला कार्यालय झुंझुनू में केक काटकर मनाया गया। जिला कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को बुके, दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को सदैव साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़, महावीर ढाका, सुनील लांबा, अजय चाहर, भूपेंद्र शेखावत, मंत्री मंजू सैनी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, अंजू काला, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल आदि जिले भर से कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनू का जन्मदिवस जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया
By -
March 28, 2026
0
Tags: