विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 26 अप्रैल को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): समाज के विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 अप्रैल, रविवार को प्रातः 11 से 12.30 बजे तक प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर चयनित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है तथा जिले वार कमेटीयों का गठन किया जाकर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर समाज के विद्यार्थियों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है और अब तक हजारों की तादाद में रजिस्ट्रेशन हुए है। परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है। परीक्षा के झुंझुनू जिला प्रभारी नागरमल जाँगिड़ ने बताया की प्रदेश संयोजक डॉ.दिनेश जांगिड़ सारंग आईआरएस के विशेष प्रयासों से समाज के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 अप्रैल को दो वर्गों में किया जाएगा। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते है। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार व 11 हजार नकद पुरुस्कार, संभाग स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को क्रमशः 5100, 3100 व 2100 रुपए नकद पुरस्कार तथा परीक्षा केंद्र स्तर पर आने वाले प्रथम प्रतिभागी को 1100 रुपए पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। परिक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी दोनों रहेगा तथा सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागी 50 रूपये निर्धारित शुल्क के साथ www.vkymm.org पर आवेदन कर सकते है। परीक्षा हेतु सिलेबस जारी कर दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!