पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी शहर में शिक्षाविद कपूर सिंह कादयान ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला एवं ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां ने साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संस्था के व्यवस्थापक महेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जन सहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन, मन, धन से सहयोग मिल रहा हैं।
शिक्षाविद् कपूर सिंह द्वारा तेजाजी मन्दिर में 51 हजार व निर्माण सामग्री देने पर जाट महासंघ ने किया स्वागत
By -
March 20, 2026
0
Tags: