बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खेड़ी मोहल्ला स्थित श्रीदादू बगीची समाधि स्थल पर भारतीय नववर्ष युगाब्द 5128, विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर श्रीदादू द्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी अर्जुनदास महाराज, महंत रामसेवक दास जी महाराज भगनिया चिड़ावा के पावन सानिध्य में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीदादू द्वारा सर्वाधिकारी शिष्य रोहित स्वामी ने बताया 5100 दीप प्रज्वलित कर नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम, सन्त श्रीदादू दयाल जी महाराज, भारत माता की आरती कर प्रसाद वितरण, भजन कीर्तन, भव्य आतिशबाजी का आयोजन हुआ। ज्ञानीराम बेदी एंड पार्टी ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, कुलदीप सिंह शेखावत, प्रदीप कानोड़िया, नरेश अड़ीचवाल, बिंदु राठौड़, राकेश शर्मा, आशीष स्वामी दादू द्वारा, अभय सिंह शेखावत, बगड़ व्यापार संघ एवं विहिप बगड़ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, उमा विनोद पुरोहित, प्रयागराज जांगिड़, सतीश सैनी, सतीश माहेश्वरी, विकास कुमावत, योगेंद्र सिंह शेखावत कुंतल, जयराम शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, चंद्रशेखर दाधीच, मुकुंद सिंह शेखावत, रोहताश्व शेखावत, बीरबल सैनी, गोपाल जांगिड़, रंजित कुमावत, मुकेश कुमावत, बाबूलाल सैनी, दिलीप जांगिड़, त्रिलोक सिंह राठौड़, सावरमल टाटा सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी जन उपस्थित रहे।
श्रीदादू बगीची में भारतीय नववर्ष के स्वागत में प्रज्वलित किये 5100 दीप
By -
March 20, 2026
0
Tags: