झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के जयपुर 3 दिवसीय राजस्थान दौरे पर आ रहे है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मार्च को मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे उसके बाद जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर स्थिति शिव विलास रिसॉर्ट में संत संसद 2026 राष्ट्रवाद चिंतन में हिस्सा लेगे। इस संसद में देश से काफी संख्या में साधु संत पधारेंगे, तत्पश्चात् 30 मार्च को अखिल भारत हिन्दू महासभा राजस्थान के पदाधिकारियों के साथ गौ रक्षा व सनातन धर्म को लेकर विचार विमर्श करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर की गौ शालाओं में जाकर गो माता का आशीर्वाद लेगे व संगठन की तरफ से गाय माता को गुड खिलाया जाएगा। राजस्थान में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा होगी। इसको लेकर राजस्थान के सभी जिलों से पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।
अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज जी 3 दिवसीय राजस्थान दौरे पर
By -
March 27, 2026
0
Tags: