कीर्तिशेष मोहनलाल किराडू की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन 31 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: श्री मोहन लाल किराडू प्रन्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कीर्तिशेष मोहनलाल किराडू की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर 31 मार्च को पुष्करणा भवन में सायं 5.30 बजे से श्रद्धांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को वी किड्स स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रन्यास के रामकुमार पुरोहित ने बताया कि 31 मार्च को होने वाले समारोह के दौरान दसवीं और बारहवीं सहित विभिन्न कक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गत वर्ष कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों तथा 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय के टॉप 5-5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आरएएस, आरजेएस, नीट, आईआईटी, सीए और सीएस फाइनल सहित विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, सूरसागर (जोधपुर) विधायक देवेंद्र जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित, राजेश चूरा, हरि नारायण व्यास मनासा, राजेंद्र पुरोहित, डॉ.सत्यप्रकाश, विजय आचार्य, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत रंगा, सत्येंद्र व्यास, प्रेम राज बोहरा, महेश पुष्करणा आदि को आमंत्रित किया गया है। समारोह में लगभग पांच सौ लोगों की भागीदारी की संभावना है। विनय किराडू ने बताया कि गत वर्ष चतुर्थ पुण्यतिथि पर पुष्करणा समाज की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं तथा पुष्करणा सावे में विष्णु रूप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दूल्हों का भी सम्मान किया गया था। पिछले वर्ष नीट में लक्ष्मी जोशी, यश छंगाणी, देव किशन व्यास, नंदनी व्यास, मयंक रंगा, रुचिका जोशी, शांतनु मोहता, निहित नन्दन व्यास और मोहित जोशी को सम्मानित किया गया था। इसी प्रकार आरएएस में ज्योति छंगाणी, विनय जोशी, कोमल पुरोहित, ज्योत्सना पुरोहित, उमाकांत व्यास, सुनील व्यास और ललित छंगाणी को सम्मान मिला। आरजेएस में आदित्य व्यास तथा सीए में मुकेश किराडू, उत्तम ओझा, मोक्षी व्यास, पवन व्यास और प्रियंका व्यास को सम्मानित किया गया था। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भी समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन 25 मार्च तक लिए जा सकेंगे। डॉ.अजय जोशी ने बताया कि मोहन लाल किराडू ने पुष्करणा ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने देशभर में घूमकर सामाजिक एकता के लिए कार्य किया। उनका निधन 31 मार्च 2021 को हुआ। उनके निधन के पश्चात उनकी स्मृति में गठित संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेंद्र पुरोहित, डॉ.हरि शंकर आचार्य, वास्तुविद राजेश व्यास, एड.दीपक व्यास, रामचंद्र पुरोहित, महेंद्र चूरा, डॉ.कृष्ण कुमार कल्ला, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेश कुमार व्यास, अरुण आचार्य, सिद्धार्थ व्यास, चंद्र शेखर जोशी, कमल आचार्य, गिरिराज उपाध्याय, अजय पुरोहित, दीनदयाल, गिरिराज व्यास, डॉ.मुकेश हर्ष, नवनीत पुरोहित, दीपक रंगा, बुलाकी हर्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!