इंस्पेक्टर दिनेश सिंह रोड सेफ्टी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुये 'महाराजा रत्न 2026' अवार्ड से सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): महाराजा कॉलेज के पूर्व छात्रों का (रीयूनियन) भव्य मिलन समारोह महाराजा समागम-2026, शनिवार, 14 मार्च को प्रधान वाटिका, मानसरोवर में आयोजित किया गया। महाराजा कॉलेज बड़ीज समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश से महाराजा कॉलेज के पूर्व छात्र शामिल हुए। इस अवसर पर 'रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस (सड़क सुरक्षा जागरूकता)" पर उत्कृष्ट कार्य करने व उल्लेखनीय योगदान के लिए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फौजदार को महाराजा रत्न 2026 अवार्ड से एवं मेड़िकल हेल्थ में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.योगेश अग्रवाल 'महाराजा विभूषण 2026 अवार्ड दिया गया। इस मौके पर राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ.प्रणवेन्द्र शर्मा ने दोनों को अवार्ड प्रदान किया एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ध्यातव्य है, कि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फौजदार वर्ष 1991 में महाराजा कॉलेज से बीएससी (गणित) में उत्तीर्ण हैं। मंच संचालन समिति के उपाध्यक्ष डॉ.ललित सांचौरा ने किया, जबकि आयोजन संयोजक अवनीश पंवार और समन्वयक कंवर सेन यादव ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला। समिति के सचिव राकेश फोगाट, महासचिव सुनील भारद्वाज और अध्यक्ष पवन भगत ने सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!