मंथन इंटर-स्टेट व्हील चेयर रग्बी कप 2026 को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (सुनील दत्त शर्मा): दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से कार्यरत मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक और नींव के पत्थर के रूप में मंथन इंटर-स्टेट व्हील चेयर रग्बी कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस प्रकार का आयोजन पूरे राजस्थान में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि बहरोड़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि इस प्रकार का आयोजन पूरे राजस्थान में प्रथम बार होने जा रहा है, इसमें व्हीलचेयर रग्बी फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चयनित तीन राज्यों उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान के पैरा एथलीट भाग लेंगे। मंगलवार को तीनों राज्यों की टीम के प्रतिनिधियों द्वारा वीडियो जारी कर रग्बी कप को लेकर उत्साह दर्शाया तथा बहरोड़वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यह टूर्नामेंट 22 मार्च, रविवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल सात मैचेस खेले जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत सिंह यादव, अध्यक्षता सानिध्य रिवालाधाम महंत श्री श्री गणेशानंद जी महाराज, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, मशहूर समाजसेवी सेठ श्रीधर गुप्ता, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक कोटपूतली-बहरोड विपिन चौधरी, बहरोड तहसीलदार राजेंद्र मोहन, थानाधिकारी अंकित सामरिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, राजस्थान रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के दिव्यांगजनों में खेलों के प्रति जागरूकता पैदा होगी, साथ ही समाज में दिव्यांगों के समावेशन एवं सशक्तिकरण एवं अक्षमताओं की बजाय क्षमताओं को पहचानने का संदेश मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!