झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि की अगुवाई में पूरे जिले में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की बैठक झुंझुनू ग्रामीण मंडल में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर जिला अध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि ने शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं "राष्ट्र सर्वोपरि" के मूल मंत्र पर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य बनवारी लाल सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह सांखला, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री राजू मराठा, मंडल महामंत्री सुमेर सैनी, संयोजक प्रकाश जांगिड़, सह संयोजक बलवीर सिंह, सुरेश सैनी, संजय बुडानिया, देवेंद्र जांगिड़, उपाध्यक्ष देवेंद्र महला, सहित मंडल के सभी पदाधिकारी की गौरवमयी उपस्थिति रही।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर बैठक संपन्न
By -
March 25, 2026
0
Tags: