साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च माह में चल रहे सभी वित्तीय कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। बजट घोषणाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजे जाएं। बैठक में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आरएसआरडीसी द्वारा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, ऑडिटोरियम व रोडवेज बस डिपो के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एमके टिबडा़, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक सृष्टि, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह लांबा, सीडीईओ अशोक शर्मा, डीईओ माध्यमिक राजेश मील, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.जितेंद्र स्वामी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.श्रीराम, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव, डीटीओ मोनू मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!