बीकानेर: यूजीसी के 2026 के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज, छात्र संगठनों और अखंड करनी पार्टी द्वारा देश के कई हिस्सों में व्यापक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बीकानेर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी इन नियमों को "काला कानून" और भेदभावपूर्ण बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का मानना हैं कि उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता के नाम पर लाए गए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण और भेदभाव करने वाले हैं। वक्ता बोले आरक्षण जाति आधारित न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए तथा एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर भी रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट 2026 की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यूजीसी के 2026 के नए नियमों के विरोध में देश के कई हिस्सों में व्यापक प्रदर्शन
By -
March 10, 2026
0
Tags: