गर्मी में भी नहीं होगी दूध की किल्लत: श्री गोपाल गौशाला ने खरीदीं 18 उन्नत नस्ल की शाहीवाल गायें

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी भीषण गर्मी के मौसम में दूध की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय श्रीगोपाल गौशाला ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गौशाला प्रबंध समिति ने दूरदर्शिता दिखाते हुए अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं ताकि गर्मी के दौरान दुग्ध उत्पादन में कमी न आए। इस योजना के तहत, गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया और डॉ.डीएन तुलस्यान ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया स्थित ग्राम अमरपुरा खाट का सोमवार को दौरा किया। वहाँ से समिति ने 18 उन्नत नस्ल की शाहीवाल गाएं खरीदी हैं, जिन्हें झुंझुनू, श्री गोपाल गौशाला सकुशल ले आया गया है। देसी गौवंश की श्रेणी में शाहीवाल गाय को सबसे उत्तम माना जाता है।

*नवाचार की परंपरा*

उल्लेखनीय है कि 125 वर्ष पुरानी श्रीगोपाल गौशाला सदैव गौसेवा और नवाचार के लिए समर्पित रही है। समय-समय पर आधुनिक प्रबंधन और गौवंश के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों के कारण इस गौशाला की पहचान पूरे क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में है। प्रबंध समिति के अनुसार, इन नई गायों के आने से न केवल दूध की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि गौशाला के आर्थिक स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!