कोटपूतली–बहरोड़ (सुनील दत्त शर्मा): राज्य मंत्री केके विश्नोई (उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन, उद्यमिता एवं नीति निर्धारण विभाग) 18 मार्च, बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विश्नोई दोपहर 1 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे रीको कार्यालय, नीमराना पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:15 बजे एसआरआई गोटेक फैक्ट्री के मुख्य सड़क पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन करेंगे। 3:30 बजे झालानी एन्क्लेव के हनुमान मंदिर सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में राज्य मंत्री द्वारा दोपहर 3:45 बजे लिबर्टी चौक पर 33 केवी भूमिगत लाइन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 4:05 बजे मंत्री श्री विश्नोई 132 केवी पावरहाउस का निरीक्षण करेंगे। 4:15 बजे एसोसिएशन भवन में नए अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके पश्चात सांय 4:40 बजे औद्योगिक विकास के संबंध में औद्योगिक संगठनों, जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। सांय 5:15 बजे हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड फैक्ट्री का अवलोकन करेंगे, 5:50 बजे जापानी जोन स्थित डायकिन एयरकंडीशनर लिमिटेड का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में सांय 6:40 बजे होटल मनोहर विलास में उद्यमियों के साथ औद्योगिक विकास एवं “राइजिंग राजस्थान” विषय पर संवाद करेंगे और सांय 7:15 बजे स्नेह मिलन समारोह का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम उपरांत रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।