दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के नापासर थाना इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव बुरी तरह कुचल गया। जानकारी मिली है कि हाइवे पर राससर के पास बीकानेर की ओर जा रही एक बस और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। स्कूटी से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान अंबेडकर सर्किल निवासी 17 वर्षीय कुसुम सैनी के रूप में हुई है। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार आमिर कायमखानी ने मानवीय पहल दिखाते हुए शव को एंबुलेंस की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने में सहयोग किया, साथ ही उन्होंने मृतका के परिजनों को भी सूचना दी।

*पहले भी हो चुका है हादसा*
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जयपुर रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में भी महिला सविता महावर की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने हाइवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!