बीकानेर: जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने उद्योग संघ के चुनाव में विजयी हुए उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की टीम के साथ प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन किया। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह हमारी टीम की मेहनत और कार्यशैली की जीत है और उद्योगपतियों ने हमारी टीम द्वारा किये गये कार्यों के लिए हमें भारी मतों से विजयी बनाकर वापस बीकानेर जिला उद्योग संघ की कमान सौंपी है। हमें हर सदस्य की औद्योगिक समस्याओं के निवारण हेतु तत्पर रहना है। बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक व सामाजिक विकास हेतु हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। मेरे पिछले कार्यकाल में सचिव पद पर रहते हुए वीरेंद्र किराडू ने कंधे से कंधा मिलाकर सर्वांगीण विकास में साथ निभाया है और उनके समर्पण को देखते हुए मेरे इस कार्यकाल में भी इनको सचिव पद की जिम्मेवारी प्रदान करता हूँ तथा पूर्व में अपने पद का जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करने पर पारस डागा को कोषाध्यक्ष तथा बीकानेर जिला उद्योग संघ में बिना किसी पद के पूर्व कार्यकाल के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करने वाले वरिष्ठ उद्योगपति श्याम सुन्दर सोनी को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेवारी प्रदान करता हूँ, जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। पचीसिया ने बताया कि नियमानुसार विजय कुमार चांडक, मनीष सिपानी, राजेश झंवर एवं मोहित करनानी को सहवरण सदस्य के रूप में हमारी टीम में शामिल किया गया है और बाकी के विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशन लाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी, पिम्तू राठी, भंवरलाल चांडक आदि उपस्थित हुए।
वीरेंद्र किराडू फिर एक बार संभालेंगे जिला उद्योग संघ के सचिव की कमान
By -
March 28, 2026
0
Tags: