उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कैंपस प्लेसमेंट शिविर 12 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 12 मार्च को रानी बाजार चोपड़ा कटला स्थित उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे शुरू होगा। उप-निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार सहायता, रोजगार एवं व्यवसाय मार्गदर्शन की जानकारी दी जाएगी। रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र की कंपनियां—महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, कनिष्क ज्वेलर्स, जीवन रक्षा हॉस्पिटल एवं वेलफेयर कंपनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन कंपनियों द्वारा सर्विस एडवाइजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, क्वालिटी कंट्रोलर, ग्राहक अनुभव मैनेजर, ग्राहक संपर्क मैनेजर, वर्कशॉप सर्विस मैनेजर, फ्रंट ऑफिस, डिलीवरी बॉय, ऑपरेशन थियेटर स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ एवं हॉस्पिटल अटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, जीएनएम, बीएससी (नर्सिंग), आईटीआई, डिप्लोमा आदि योग्यताधारी 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!