जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): 07 फरवरी को मिस्टर राजस्थान HFWS बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन IBBFF के बैनर तले ओम शिव मैरिज गार्डन, झोटवाड़ा में हुआ। इस कार्यक्रम में आरिफ़ मिस्टर राजस्थान बने और मसलमैन का खिताब सचिन ने जीता। राजस्थान के उपाध्यक्ष शांतनु बैनर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आमीन क़ुरैशी, सचिव HFWS राजस्थान की देखरेख में संपन्न हुआ। राजस्थान के विभिन्न जिलों से बॉडी बिल्डर और संस्था के पदाधिकारी आए। जजिग पैनल में शांतनु बैनर्जी, आमीन क़ुरैशी और सिकंदर नक़वी थे। कार्यक्रम का संचालन शांतनु बैनर्जी ने किया।
3/related/default