कोटा/बीकानेर: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने गुरुवार को कोटा के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। देवडा ने इस दौरान निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से हों। बोर्ड के परीक्षा से जुड़े आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नामांकित 103 में से 102 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। उन्होंने परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया तथा इन पर संतोष जताया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। यह परीक्षाएं प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर हो रही हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने कोटा में बोर्ड परीक्षाओं का किया औचक निरीक्षण
By -
February 12, 2026
0
Tags: