पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बीआईटीएस पिलानी का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर बिट्स न्यू एकेडमिक बिल्डिंग में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण वैज्ञानिकों की जीवनी से परिचित कराया गया। गणित की सबसे कठिन समस्या से परिचित कराया गया। प्राचार्य दीपचंद लाखवान ने बताया कि सभी बच्चों को बिट्स की भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान लैब का भ्रमण कराकर प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दीपक सैनी तथा गणित शिक्षक प्रियंका राव, अंग्रेजी शिक्षक कृष्ण कुमार उपस्थित थे।
3/related/default