सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बेटियों की चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें बेटियों ने बड़े ही उत्साह के साथ चार्ट प्रतियोगिता में भाग लिया।डॉ.अनिल अनमोल ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, व्याख्याता किरण, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, कविता कुमारी, मंजू सौंकरिया, मनोज कुमारी व विद्यालय की बेटियां उपस्थित रही।
3/related/default