झुंझुनूं की गौशालाएं होंगी डिजिटल सशक्त: 10 लैपटॉप वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले की गौशालाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटॉप वितरण समारोह आयोजित हुआ। झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति की प्रेरणा और गोयनका मातेश्वरी चेरिटी ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई निवासी एवं पिलानी प्रवासी भामाशाह रामावतार गोयनका द्वारा 10 लैपटॉप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने कहा कि तकनीकी जानकारी के अभाव में कई बार गौशालाओं को अनुदान और महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर नहीं मिल पाती हैं, ऐसे में समिति की यह पहल सराहनीय है। इन 10 लैपटॉप को विभिन्न 10 गौशालाओं में स्थापित कर 65 अन्य गौशालाओं को जोड़ा गया है। जहां अब तक न तो लैपटॉप थे और न ही तकनीकी विशेषज्ञ। अब अनुदान से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया और अन्य जरूरी कार्य समय पर हो सकेंगे। समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने बताया कि फिलहाल 65 गौशालाओं को जोड़ा गया है और जल्द ही शेष वंचित गौशालाओं को भी डिजिटल सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऑनलाइन कार्य व्यवस्थित न होने से कई गौशालाओं का अनुदान अटक गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। समिति पदाधिकारियों ने इसे गौसेवा के क्षेत्र में पारदर्शिता और सुचारू प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, मंत्री सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाडिया एवं प्रवक्ता कैलाश व्यास लिखवा आदि मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि फिलहाल झुंझुनूं, उदयपुरवाटी और खेतड़ी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो लैपटॉप दिए गए है। जबकि सूरजगढ़, मंडावा, पिलानी और नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक लैपटॉप प्रदान किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!