खाद्य मंत्री सुमित गोदारा आज़ रहेंगे लूणकरणसर दौरे पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे।
गोदारा प्रातः 11 बजे सुई में 33/11 केवी जीएसएस में 5 एमवीए के तीसरे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे, जिससे किसानों को दिन में लाइट की सुविधा मिलेगी। वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार कक्षों तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चिकित्सा आवास का शिलान्यास करेंगे। गोदारा दोपहर 12.30 बजे जैतपुर में 33/11 जीएसएस सेकंड में 3.15 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तथा पुलिस स्टेशन बाउंड्री में विधायक निधि से हुए 4.95 लाख राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। गोदारा दोपहर 2 बजे नोहड़ा चक में 33/11 जीएसएस तथा ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे। सायं 4 बजे शेरपुरा में 46.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 लाख की विधायक निधि से तैयार वॉलीबॉल और कबड्डी मेट का लोकार्पण करेंगे। सायं 5:30 बजे महाजन में 11 लाख की विधायक निधि से खेल मैदान में बनाए गए रनिंग ट्रेक तथा 5 लाख की राशि से बनाई गई चार दिवारी का लोकार्पण करेंगे। इसी श्रृंखला में सायं 7 बजे कपूरीसर में 7 लाख रुपए की लागत से बने अंबेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!