बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को बहरोड़ निवासी एक जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए जरूरत का सामान एकत्रित कर परिवार को सौंपा गया। संस्था सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि जरूरतमंद परिवार द्वारा मंथन फाउंडेशन से बेटियों के विवाह के लिए सहयोग की अपील की गई। मंथन फाउंडेशन द्वारा ह्वाट्सऐप ग्रुप एवं सोशल मीडिया द्वारा सहयोग की मुहिम चलायी गई, जिससे लगभग 25000/- रुपये की सहयोग राशि एकत्रित हुई, जिनसे परिजन की इच्छानुसार दो फ्रिज ख़रीदकर भेंट किए गए। इसके साथ ही दानदाताओं द्वारा आशीर्वाद स्वरूप दी गई 40 साड़ियाँ, 5 सूट, 5 पेंट-शर्ट, बर्तन, चुटकी, कंबल, गिफ्ट आइटम सहित अन्य सामग्री व 1100/- रुपये नगद परिजन को सौंपे गए। इस मुहिम में रेनू संतोष गोयल, दीपक जैन, नेहा रोहित जैन, वसंती यादव, प्यारेलाल सैनी, शालिनी शर्मा, उपहार एंपोरियम, निकिता चौहान, अमिता यादव, रजनी अजय जैन, सुमन शर्मा सहित आमजन का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित यादव, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, बहरोड़ महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन, प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे। महिला इकाई कोषाध्यक्ष चेतना यादव ने इस मुहिम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
3/related/default