सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने हेतु निशुल्क अधिकारिता शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


करौली (श्रीराम इंदौरिया): वाटदा के मकनपुर स्वामी में डांग विकास संस्थान करौली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सक्षम परियोजना अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में चिन्हित पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने हेतु समुदायिक भवन मकनपुर स्वामी में शिविर का आयोजन किया गया। डांग विकास संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा निर्धन व असहाय लोगों के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। डांग विकास संस्थान के सचिव डॉ.विकास भारद्वाज ने बताया कि संस्थान के द्वारा करौली जिले के करौली, मंडरायल, मासलपुर व हिंडौन ब्लॉक के 65 गांवों में विशेष प्रविधि से 9 हजार निर्धन व असहाय परिवारों का चयन किया गया, जिसमें संस्थान द्वारा योजनाओ में पात्र परिवारों का विश्लेषण कर योजनाओं में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में मकनपुर, स्वामी व बाटदा के चयनित परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में पेंशन ऑनलाइन आवेदन, सिलिकोसिस पेंशन ऑनलाइन आवेदन, पालनहार, ई श्रम कार्ड, सिलिकोसिस जांच पंजिकरण, जन आधार शुद्धिकरण, श्रमिक डायरी पंजीकरण, पीएम विश्वकर्मा योजना छात्रवृत्ति के आवेदन, ई मित्र के माध्यम से 40 लोगों के निशुल्क ऑनलाइन करवाए गए। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली से गरीव बंचित अनु.जाति के लोगो को न्याय सुगम कराने के मकसद से आरम्भ हुई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता आईडी खान द्वारा विभिन्न योजनाओ जैसे श्रमिक सहायता, पुराने विवाद पारिवारिक विवाद पर सविस्तार बताया गया। इस अवसर पर मानवेंद्र व राधा रमन सारस्वत व डांग विकास संस्थान के सचिव डॉ.विकास भारद्वाज, कार्यक्रम समन्वयक राजेश शर्मा, गजेंद्र किशन, विक्रम सिंह जाटव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!