झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इन शिविरों की शुरूआत की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा। आज चिड़ावा, लोयल एवं परसरामपुर गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर ।
3/related/default