जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने लॉन्च की ‘पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’

AYUSH ANTIMA
By -
0
*जियो-ब्लैकरॉक इन

मुंबई (श्रीराम इंदौरिया): जियो ब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘जियो ब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल निवेश सलाह प्लेटफॉर्म है, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की 50:50 जॉइंट वेंचर कंपनी द्वारा पेश किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीयों को बचतकर्ता से समझदार निवेशक बनाना है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम.अंबानी ने कहा कि हर भारतीय की वित्तीय मजबूती ‘विकसित भारत 2047’ की नींव है। जिओ की डिजिटल पहुंच और ब्लैक रॉक के वैश्विक निवेश अनुभव से आम निवेशकों को विश्वस्तरीय निवेश सलाह मिलेगी। इस सेवा के तहत निवेशक ₹10,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेशकों को उनके लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार पर्सनलाइज्ड निवेश प्लान मिलेगा, जिसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए निरंतर निगरानी और समय-समय पर री-बैलेंसिंग के सुझाव दिए जाएंगे। सेवा की वार्षिक फीस ₹350 रखी गई है, जबकि ₹1 लाख से अधिक AUA पर 0.35% शुल्क लगेगा। शुरुआती तीन महीने सेवा मुफ्त होगी। यह सेवा फिलहाल जिओ फाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द माय जिओ ऐप पर भी लॉन्च की जाएगी। ब्लैकरॉक के COO रॉब गोल्डस्टीन ने इसे निवेश सलाह का नया मानक बताया, जबकि CEO मार्क पिल्ग्रिम ने इसे वेल्थ इन्क्लूजन की दिशा में बड़ा कदम कहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!