अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय ने बेणेश्वर धाम में दर्शन कर सर्वें भवन्तु सुखिन: की कामना की

AYUSH ANTIMA
By -
0


डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): वागड अंचल की पावन तीर्थ स्थली बेणेश्वर धाम में आयोजित त्रिवेणी संगम महाकुम्भ मेले में अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में संतो ने श्री निष्कलंक भगवान के दर्शन कर सर्वे भवन्तु सुखिनः एवं विश्व शांति की कामना की गईं। सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव महंत गोपालदास वैष्णव ने बताया की प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष भी अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के संतो, महंतो, गादीपतियों ने वागड़ के कुंभ बेणेश्वर धाम में ढ़ोल मंजीरा पर भक्ति भाव से गुरू महाराज के भजन कीर्तन करते हुए श्री हरी मन्दिर, निष्कलंक भगवान एवं महादेव मंदिर में दर्शन कर सर्वें भवन्तु सुखिनः और विश्व शांति की कामना की। साथ ही बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत श्री अच्यूतानंदजी महाराज से भेटकर संप्रदाय की तरफ से साफा पहनाकर आशीर्वाद लिया। बेणेश्वर पीठाधीश्वर ने सभी गादीपतियों को माला पहना कर श्रीफल भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया। महंत ने बेणेश्वर धाम के संत मावजी महाराज एवं श्री कल्लाजी महाराज की भांति सदेव धर्म ध्वजा को घर घर पहुंचाने एवं जाती पाती के भेदभाव को नष्ट करने, युवाओं में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान बिछिवाडा, महासचिव महंत गोपालदास वैष्णव राजपुर, संगठन मंत्री महंत भरतलाल आहारी डोला, सह कोषाध्यक्ष महंत कांतिलाल परमार कोलखंडा, महंत अनूपजी परमार सागवाडा, महंत मदन सिंह चौहान बिछिवाडा, महंत वजा भाई सागवाडा, महंत धनराज भाई सूरजगांव, महंत शांतिलाल वासेला, महंत राजू भाई सागवाडा, जिला उपाध्यक्ष महंत जीतेन्द्र दास वाजेड़ा सहित आसपास के कल्लाजी गातोड़ जी महाराज के संत, महंत गादीपति,कोतवाल और भक्तगण आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!