बीकानेर: अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक एमडी मीणा ने विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय, आवासीय विद्यालय और छात्रावासों का सोमवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्मिकों की उपस्थिति जानी। विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। आवासीय विद्यालय को आगामी सत्र में पूर्ण छात्र क्षमता के साथ संचालन करने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष जताया। जिला अपलसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने यह जानकारी दी।
अल्पसंख्यक मामलात विभाग निदेशक ने जिला कार्यालय, आवासीय विद्यालय और छात्रावासों का किया निरीक्षण
By -
February 02, 2026
0
Tags: