नई दिल्ली/उदयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य श्रीजी हजूर महाराज डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस में सपरिवार शिष्टाचार भेंटवार्ता की। हायर एजुकेशन एक्सप्रेस राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंटवार्ता दौरान मेवाड़ की धर्मपत्नी एवं ओडिशा के राजघराने की राजकुमारी एवं महारानी साहिबा श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्र महाराज हरितराज सिंह मेवाड़ एवं सुपुत्रीयां मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ व प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ सहित डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड के श्वसुर एवं ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव एवं उनकी धर्मपत्नी बलांगीर की सांसद श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव भी उपस्थित रही। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने नई पार्लियामेंट हाउस की बिल्डिंग का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर डॉ.लक्ष्यराज मेवाड़ ने मेवाड़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत,पर्यटन राष्ट्र निर्माण, कला -संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। उन्होंने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पुरोधा बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की राष्ट्र भक्ति, आदर्श जीवन मूल्यों को भारत की धरोहर और प्रेरणा पथ बताया। प्रधानमंत्री ने भी राज परिवार के योगदान की सराहना की और उनके विचारों को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत में मेवाड़ राजपरिवार का योगदान समृद्धि और समरसता से भरा है। डॉ.लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अभूतपूर्व प्रगति की सराहना की और पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहचान के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेवाड़-उदयपुर आने का निमंत्रण भी दिया। महारानी साहिबा श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा कि महाराज कुँवर लक्ष्यराज सिंह समाज के विकास के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में कार्य किया है। राजपरिवार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, सेवा प्रकल्पों, समाज सुधार की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदमो से सामाजिक क्षेत्रों के आदर्श परिवर्तन आए हैं। जिससे आम जन लाभान्वित हुआ हैं। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधिया जनकल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किए है।
डॉ.लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार शिष्टाचार भेंटवार्ता
By -
February 04, 2026
0
Tags: